Full Version →

नमकीन सेवैयां

स्‍नैक्‍स वेज

नूडल्स और मैगी का देसी जायका है नमकीन सेवैयां...तो बच्चों की सेहत और स्वाद का ध्यान रखते हुए बनाएं यह डिश. वैसे बड़ों के लिए यह भी नाश्ते और स्नैक्स का स्वादिष्ट ऑप्शन है.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
766 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें और इसमें सेवैयां डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक एक बड़े चम्मच से चलाते हुए फ्राई करें. (सेवैयां को बिना तेल के कड़ाही गर्म करके भी भूना जा सकता है.)
  2. 2
    जब ये अच्छी तरह भुन जाएं तो इनको एक प्लेट में निकालकर रखें और अब कड़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें.
  3. 3
    गर्म तेल में जीरा या राई डालकर भूनें, फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर प्याज के गुलाबी होने तक मध्यम आंच पर फ्राई कर लें.
  4. 4
    फिर प्याज में टमाटर (चाहें तो), आलू, गाजर और हरी मटर के दाने डालकर बड़ी चम्मच से चलाकर मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    अब सब्जियों में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और नमक मिलाकर 2 मिनट फ्राई करके, इसमें फ्राइड सेवैयां डालकर 1 से 2 मिनट चलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  6. 6
    उसके बाद सेवैयां में 2 से 3 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर 10 मिनट तक उबाल कर पकाएं.
  7. 7
    सेवैयां नर्म होकर अच्छी तरह पक जाएं और उसका सारा पानी सूख जाए, तो गैस बंद कर दें.
  8. 8
    इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ खाएं.
#vegetable seviyan #Indian recipe #snacks
View Full Version