अमिरी खमन
गुजराती खाने के शौकीन हैं तो ढोकले में डालें मजेदार स्वाद का ट्विस्ट और झटपट बनाएं अमिरी खमन. यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका..
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 20 खमन ढोकला
- 2 चम्मच लहसुन, बारीक कटा
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
- 1/4 छोटी चम्मच हींग, पिसी हुई
- 2 बड़े चम्मच चीनी, पिसी हुई
- 2 बड़े चम्मच अनारदाने
- 2 बड़े चम्मच नारियल, कद्दूकस किया
- 2 बड़े चम्मच सेव नमकीन
- 2 बड़े चम्मच हरी धनिया, बारीक कटी
- 6 से 7 करी पत्ते
- 2 छोटे चम्मच राई, एक बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले ढोकला हल्के हाथों से मसलकर इसका चूरा बना लें.
-
2
फिर कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
-
3
अब गर्म तेल में राई और करी पत्ते डालकर फ्राई करें.
-
4
जब राई तड़कने लगे तो इसमें लहसुन और हींग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
-
5
लहसुन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
-
6
अब लहसुन के तड़के को ढोकले के चूरे में डालकर मिलाएं.
-
7
फिर ढोकले में चीनी, अनारदाने, हरी धनिया और नारियल डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें.
-
8
तैयार है अमिरी खमन. अब इसमें सेव नमकीन डालकर मिलाएं और सर्व करें.
#amiri khaman
#khaman recipe
#dhokla
#how to make amiri khaman
#gujrati food
#easy recipes
#recipes in hindi
#indian food recipes
#amiri khaman recipe