अमिरी खमन

अमिरी खमन

गुजराती खाने के शौकीन हैं तो ढोकले में डालें मजेदार स्वाद का ट्विस्ट और झटपट बनाएं अमिरी खमन. यहां जानें इसे बनाने का आसान तरीका..

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 20 खमन ढोकला
  • 2 चम्मच लहसुन, बारीक कटा
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी
  • 1/4 छोटी चम्मच हींग, पिसी हुई
  • 2 बड़े चम्मच चीनी, पिसी हुई
  • 2 बड़े चम्मच अनारदाने
  • 2 बड़े चम्मच नारियल, कद्दूकस किया
  • 2 बड़े चम्मच सेव नमकीन
  • 2 बड़े चम्मच हरी धनिया, बारीक कटी
  • 6 से 7 करी पत्ते
  • 2 छोटे चम्मच राई, एक बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले ढोकला हल्के हाथों से मसलकर इसका चूरा बना लें.
- फिर कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
- अब गर्म तेल में राई और करी पत्ते डालकर फ्राई करें.
- जब राई तड़कने लगे तो इसमें लहसुन और हींग डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- लहसुन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
- अब लहसुन के तड़के को ढोकले के चूरे में डालकर मिलाएं.
- फिर ढोकले में चीनी, अनारदाने, हरी धनिया और नारियल डालकर सभी को अच्छी तरह मिला लें.
- तैयार है अमिरी खमन. अब इसमें सेव नमकीन डालकर मिलाएं और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (21 ratings)
4.3 avg from 21 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अमिरी खमन एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 20 खमन ढोकला और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes