आपने अब तक पत्तागोभी की सब्जी, इसका रायता तो कई बार बनाया ही होगा. जानें कैसे बनाई जाए इसकी लजीज चटनी...
Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
13 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
आधा पत्तागोभी बारीक कटा हुआ
3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, इमली का गूदा स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच मेथी दाना, आधा छोटा चम्मच बड़ी राई
1 छोटा चम्मच चना दाल
1 छोटा चम्मच उड़द दाल, चुटकीभर हल्दी
1 साबुत सूखी लाल मिर्च
5-6 करी पत्ते, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार, तेल फ्राई करने के लिए
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
2
तेल के गर्म होते ही इसमें मेथी दाना, पत्तागोभी, हरी मिर्च, नमक, हल्दी, थोड़ा सा पानी डालें और ढककर पकाएं. (कुंदरू की चटपटी चटनी)
3
जब पत्तागोभी पक जाए तब इसमें इमली का गूदा मिलाएं और 2 से 3 मिनट तक दोबारा पकाएं. (सेब की चटनी)
4
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और पत्तागोभी को ठंडा होने के लिए रख दें. (प्याज और पुदीने की चटनी)
5
मिश्रण के ठंडा होते ही इसे एक मिक्सर जार में निकाल लें और ब्लेंडर से दरदरा पीस लें. (प्याज-इमली की चटनी)
6
अब दोबारा एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (खजूर-किशमिश की चटनी)
7
तेल के गर्म होते इसमें राई, चना डाल, उड़द दाल, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर फ्राई करें.
8
अब इसमें पत्तागोभी का तैयार पेस्ट डालें और पानी के सूखने तक कड़छी से चलाते हुए चटनी को पकाएं. (नारियल और लाल मिर्च की चटनी)
9
पत्तागोभी की चटनी तैयार है. आप इसे रोटी या पराठा किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
#cabbage#fenugreek seeds#chutney#chana dal#urad dal#curry leaves#indian kitchen#indian recipe#cabbage chutney indian side dish pakwangali recipe hindi#side dish#salted food item#turai ki chutney#nariyal ki chutney#kundru kundroo ki chutney#seb