दाल-बाटी चूरमा
दाल बाटी चूरमा राजस्थान की एक पॉपुलर डिश है. एक बार इसकी रेसिपी घर में भी ट्राई करें.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- दाल की सामग्री
- 250 ग्राम अरहर दाल
- 2 टमाटर
- 3-4 लहसुन कली
- 1 टुकड़ा अदरक
- 1 चम्मच किसा नारियल
- 2 बारीक कटी प्याज
- 3-4 हरी मिर्च
- 1 चम्मच लाल मिर्च, थोड़ी सी हल्दी
- 2 बड़े चम्मच तेल, साबूत धनिया, चुटकी भर हींग, नमक स्वादानुसार
- 2 चम्मच शक्कर, एक नींबू का रस, हरा धनिया, बाटी की सामग्री
- 500 ग्राम आटा
- 1 बड़ा चम्मच तेल मोयन के लिए
- 150 ग्राम घी
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच सौंफ, आधी कटोरी दही, नमक
🍳 विधि
-
1
दाल की विधि
-
2
कुकर में दाल को धोकर 2-3 सीटी आने तक पकाएं.
-
3
अब हरी मिर्च, अदरक, टमाटर, लहसुन व प्याज की प्यूरी बना लें.
-
4
तेल गर्म करके उसमें राई-जीरा, साबूत धनिया, हींग, नारियल बूरा डालें. अब प्यूरी डालकर भून लें.
-
5
लाल मिर्च, हल्दी डालकर ग्रेवी बना लें. उबली दाल डालकर 2-3 उबाल लें.
-
6
नमक, नींबू का रस और शक्कर डाल दें. 4-5 उबाल लेकर गैस बंद कर दें.
-
7
बाटी की विधि
-
8
आटे में उपरोक्त सामग्री डालकर मिक्स कर लें और गुनगुने पानी से गूंथ लें. 15-20 मिनट तक रखे रहने दें.
-
9
उसके बाद आटे की गोल-गोल बाटियां बना कर गरम ओवन में रख दें.
-
10
धीमी आंच पर बाटी को गुलाबी होने तक सेकें. अब बाटी को घी में डालकर मंसूरी दाल और हरी चटनी के साथ परोसें.
#daal bati churma
#rajasthan