दाल बाफले मध्यप्रदेश की एक पारंपरिक डिश है. खाने में दाल और बाफले बहुत ही स्वादिष्ठ लगते हैं. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
30 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप अरहर दाल, आधा कप मूंग दाल, आधा कप चना दाल, आधा उड़द दाल, आधा कप मसूर दाल
2 कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप सूजी, एक चौथाई कप बेसन
2 लौंग
1 इलायची, चुटकीभर हींग
1 छोटा चम्मच जीरा
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 प्याज (बारीक कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, एक चौथाई कप घी
1 छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
दाल बनाने के लिए:
2
दाल बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को एक साथ 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
3
तय समय के बाद मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में भीगी हुई दाल डालकर नमक और हल्दी के साथ 3 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें. (कैर सांगरी: राजस्थानी डिश)
4
मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें. (राजस्थानी पिटौर की सब्जी)
5
घी के गर्म होते ही लौंग, इलायची, हींग, जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें. (ढोकार डालना)
6
जीरे के चटकते ही प्याज और टमाटर डालकर भूनें.
7
प्याज के सुनहरा होते ही दाल मिलाएं और ऊपर से भी थोड़ा घी, हींग और जीरे का तड़का लगाएं और धनिया पत्ती से गार्निश करें.
8
बाफले बनाने के लिए:
9
सूजी, आटा और बेसन मिलाकर पूरी के आटे की तरह अच्छे से गूंद लें.
10
गूंदे हुए आटे से मीडियम साइज के बॉल्स (बाफले) बनाएं और बीचों-बीच उंगली से दबाते हुए हल्का सा बबाव बना लें. (डिब्बा रोटी)
11
मीडियम आंच में एक गहरी कड़ाही में पानी गर्म करने के लिए रखें.
12
पानी के गर्म होते ही बाफले डाल दें और धीमी आंच कर तब तक बॉयल करें जब तक कि बाफले ऊपर न आ जाए. (दाल फरे)
13
अब इन्हें 400 डिग्री पर सुनहरा होने तक माइक्रोवेव में बेक कर लें.
14
सुनहरा होते ही माइक्रोवेव का स्विच बंद कर दें और तुरंत ही घी में डूबो दें. (गुजराती पत्रा)
15
दाल बाफले तैयार है. घी से निकालकर तैयार दाल और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
16
नोट:
17
बाफले आप माइक्रोवेव के अलावा गैस तंदूर में भी बना सकते हैं.
#dal#bafle#rava#besan#flour#indian kitchen#indian recipe#dal bafle recipe in hindi pakwangali#arhar dal#masoor dal#moong dal#urad dal#chana dal#onion#tomato#snacks#traditional dish of madhya pradesh#bhutte ki kees