दाल बाफले
दाल बाफले मध्यप्रदेश की एक पारंपरिक डिश है. खाने में दाल और बाफले बहुत ही स्वादिष्ठ लगते हैं. पकवानगली में जानें इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 1 कप अरहर दाल, आधा कप मूंग दाल, आधा कप चना दाल, आधा उड़द दाल, आधा कप मसूर दाल
- 2 कप गेंहू का आटा, एक चौथाई कप सूजी, एक चौथाई कप बेसन
- 2 लौंग
- 1 इलायची, चुटकीभर हींग
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, एक चौथाई कप घी
- 1 छोटा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
विधि
- दाल बनाने के लिए सबसे पहले सभी दालों को एक साथ 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
- तय समय के बाद मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में भीगी हुई दाल डालकर नमक और हल्दी के साथ 3 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें. (कैर सांगरी: राजस्थानी डिश)
- मीडियम आंच में एक पैन में घी गर्म करने के लिए रखें. (राजस्थानी पिटौर की सब्जी)
- घी के गर्म होते ही लौंग, इलायची, हींग, जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर भूनें. (ढोकार डालना)
- जीरे के चटकते ही प्याज और टमाटर डालकर भूनें.
- प्याज के सुनहरा होते ही दाल मिलाएं और ऊपर से भी थोड़ा घी, हींग और जीरे का तड़का लगाएं और धनिया पत्ती से गार्निश करें.
बाफले बनाने के लिए:
- सूजी, आटा और बेसन मिलाकर पूरी के आटे की तरह अच्छे से गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे से मीडियम साइज के बॉल्स (बाफले) बनाएं और बीचों-बीच उंगली से दबाते हुए हल्का सा बबाव बना लें. (डिब्बा रोटी)
- मीडियम आंच में एक गहरी कड़ाही में पानी गर्म करने के लिए रखें.
- पानी के गर्म होते ही बाफले डाल दें और धीमी आंच कर तब तक बॉयल करें जब तक कि बाफले ऊपर न आ जाए. (दाल फरे)
- अब इन्हें 400 डिग्री पर सुनहरा होने तक माइक्रोवेव में बेक कर लें.
- सुनहरा होते ही माइक्रोवेव का स्विच बंद कर दें और तुरंत ही घी में डूबो दें. (गुजराती पत्रा)
- दाल बाफले तैयार है. घी से निकालकर तैयार दाल और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
नोट:
- बाफले आप माइक्रोवेव के अलावा गैस तंदूर में भी बना सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दाल बाफले एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 कप अरहर दाल, आधा कप मूंग दाल, आधा कप चना दाल, आधा उड़द दाल, आधा कप मसूर दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
दाल बाफले बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप अरहर दाल, आधा कप मूंग दाल, आधा कप चना दाल, आधा उड़द दाल, आधा कप मसूर दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
दाल बाफले बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह दाल बाफले रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
दाल बाफले बनाने के लिए 1 कप अरहर दाल, आधा कप मूंग दाल, आधा कप चना दाल, आधा उड़द दाल, आधा कप मसूर दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, दाल बाफले को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
दाल बाफले का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
दाल बाफले एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT