ढोकार डालना
बंगाल अपने खान-पान के लिए काफी मशहूर है. यहां केवल नॉन-वेज ही नहीं बल्कि वेज में भी कई तरह के स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं. आइए आज जानते हैं बंगाल की फेमस डिश ढोकार डालना की रेसिपी...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 100 ग्राम चने की दाल (छोलार दाल)
- 1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
- 2 तेजपत्ता
- 2 दालचीनी
- 1 इलायची
- 2 लौंग
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच दही
- 2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 3-4 हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच घी, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
विधि
- अगले दिन दाल को ब्लेंडर में डालकर अदरक, हरी मिर्च और नमक के साथ महीन पीस लें. (चना दाल का भरवां पराठा)
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही पिसी हुई चने की दाल डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से भूनें. भूनते हुए दाल को पूरी तरह से सुखा लें और आंच बंद कर दें. (चना बिरयानी)
- भुनी दाल को तुरंत ही एक प्लेट में फैलाकर 10-15 मिनट के लिए रख दें. (चना दाल कढ़ी)
- तय समय के बाद आप देखेंगे कि दाल अच्छे से जम गई है. अब आप इसे अपने मनचाहे आकार में काट लें. (आप इन्हें बर्फी का शेप भी दे सकते हैं)
- मीडियम आंच में एक दूसरी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (चना दाल प्याज पकौड़ा)
- तेल के गर्म होते ही तैयार बर्फी को सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब इसी तेल में आलू को भी फ्राई कर एक प्लेट में निकालकर रख लें. (चना दाल मोठ)
- तेल में अब जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही प्याज, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, अदरक का पेस्ट, दही और नमक मिलाएं. (राजस्थानी चना दाल पुलाव)
- जैसे ही मसाला पूरी तरह से भुन जाए यानि जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब आलू और पानी डालकर 5 मिनट तक उबलने रख दें.
- तय समय क बाद चने के दाल की बर्फी डालें और दोबारा 2 मिनट तक पकाएं. (5 मिनट में बनाएं चना डिलाइट)
- 2 मिनट बाद गरम मसाला और घी मिलाएं और आंच बंद कर दें. (चना मसाला पाउडर)
- ढोकार डालना तैयार है. चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
फोटो: youtube.com
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
ढोकार डालना एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 100 ग्राम चने की दाल (छोलार दाल) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
ढोकार डालना बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम चने की दाल (छोलार दाल) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
ढोकार डालना बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह ढोकार डालना रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
ढोकार डालना बनाने के लिए 100 ग्राम चने की दाल (छोलार दाल) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, ढोकार डालना को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
ढोकार डालना का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
ढोकार डालना एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT