ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- एक कप बासमती चावल
- 1/4 कप चना दाल, एक प्याज, कटा हुआ
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 लौंग
- 4 काली मिर्च, दालचीनी का एक टुकड़ा, एक बड़ी इलायची, एक तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक
- 4 बड़े चम्मच घी या तेल
- 2 कप पानी
विधि
- चावल को धोकर आधे घंटे के लिए भिगोकर रखें.
- अब पैन में घी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें जीरा, तेज पत्ता, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग और बड़ी इलायची डालकर फ्राई करें.
- जब तेज पत्ता ब्राउन हो जाए तो पैन में प्याज डालकर हल्के ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसके प्याज में लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिलाएं. इसे 10 सैकेंड पकाएं.
- फिर चना दाल को पानी से निकालकर मसालों में डालें और मिक्स करें.
- दाल को तब तक पकाएं जब तक इसमें से घी अलग होता नजर न आने लगे.
- अब चावल को पानी से निकालकर पैन में डालें और चलाएं.
- इसके बाद चावल में 2 कप पानी डालकर पैन को ढक दें.
- चावल को नर्म होने तक मध्यम आंच पर पकाएं.
- जब चावल अच्छी तरह पक जाएं तो ढक्कन हटाकर इन्हें चलाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं राजस्थानी चना दाल पुलाव. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
राजस्थानी चना दाल पुलाव एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती चावल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
राजस्थानी चना दाल पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बासमती चावल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
राजस्थानी चना दाल पुलाव बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह राजस्थानी चना दाल पुलाव रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
राजस्थानी चना दाल पुलाव बनाने के लिए एक कप बासमती चावल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, राजस्थानी चना दाल पुलाव को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
राजस्थानी चना दाल पुलाव का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
राजस्थानी चना दाल पुलाव एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT