चना दाल प्‍याज पकौड़ा
Back
स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

चना दाल प्‍याज पकौड़ा

छुट्टी के दिन कुछ स्‍पेशल खाना और बनाना चाहते हैं तो बनाएं गरमागर्म चना दाल प्‍याज पकौड़ा. फटाफट बन जाने वाली ये रेसिपी स्‍वाद में चटपटी है... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • ½ कप चना दाल
  • 1 कप सौंफ
  • 1 चम्‍मच जीरा
  • 2-3 लहसुन की कलियां, कटी हुई
  • ½ इंच अदरक, कटी हुई
  • 1 हरी मिर्च, कटी हुई
  • 2 चम्‍मच प्‍याज, चुटकीभर हींग, चुटकीभर बेकिंग सोडा
  • 2 चम्‍मच हरा धनिया, कटा हुआ, नमक स्‍वादानुसार, तेल- डीप फ्राई करने के लिये

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4

- दाल को धो कर पानी में 3 से 4 घंटों के लिए भिगो दें.
- इसके बाद दाल का पानी निकाल कर इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें.
- दाल के पेस्‍ट में 2 चम्‍मच कटा प्‍याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हींग, सौंफ, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें.
- अब इस पेस्‍ट को एक बॉउल में निकाल लें और उसमें बाकी कटा प्‍याज और नमक डालकर मिलाएं.
- अब इस पेस्‍ट में चुटकी भर बेकिंग सोडा डालें.
- एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें चना दाल के पेस्‍ट को पकौड़े के शेप में डालें.
- पकौड़ों को गोल्‍डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और फिर इसे ग्रीस पेपर पर निकालकर रखते जाएं.
- चना दाल पकौड़े तैयार हैं. इन्‍हें हरी चटनी या टॉमैटो सॉस के साथ सर्व गरमागर्म सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.1 (145 ratings)
4.1 avg from 145 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चना दाल प्‍याज पकौड़ा एक लोकप्रिय वेज,ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है, जिसे ½ कप चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes