दाल फरे
दाल फरे उत्तर भारत की एक ऐसी पारंपरिक डिश है जो आजकल कम बनाई जा रही है. धीरे-धीरे इसका स्वाद लोग भूलते जा रहे हैं. अगर आपको फरे पसंद हैं तो जानिए इन्हें बनाने की विधि जिसे शिखा गुप्ता ने भेजी है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- स्टफिंग बनाने के लिए, डेढ़ कप चने की दाल
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 4-5 लहसुन की कलियां
- 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी धनिया पत्ती, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, फरे बनाने के लिए
- 2 कप चावल का आटा, डेढ़ कप पानी
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- 2 बड़ा चम्मच तेल, चुटकीभर नमक
विधि
- तय समय के बाद दाल का पानी निकालकर इसे स्टफिंग की सभी सामग्रियों के साथ मिक्स कर लें. (हेल्दी अक्की रोटी)
- अब दाल को मिक्सी में डालकर पीस लें और फिर धनिया पत्ती मिला लें. पानी का कम ही डालें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो.
- धीमी आंच में एक पैन में पानी, नमक और अजवाइन डालकर उबालने के लिए रखें. (मध्यप्रदेश की शान है भुट्टे का कीस)
- उबाल आते ही चावल का आटा डालें और तुरंत कड़छी से चलाते हुए आंच बंद कर दें.
- आटे के ठंडे होने के बाद इसे गूंद लें और लोइयां बना लें. (ऐसे बनाएं स्वादिष्ट महेरी)
- लोइयों को पूरी की तरह बेलकर इसमें भरावन भरकर इन्हें गुझिया की शेप में बना लें. (उत्तराखंड का बेहतरीन जायका है अरसा)
- मीडियम आंच में स्टीमर में पानी डालकर गर्म होने के लिए रखें. (आगरा का पेठा)
- स्टीमर प्लेट को चिकना कर लें और इस पर फरे रखें. फिर ढककर 8 से 10 मिनट तक पका लें.
- तय समय बाद आंच बंद कर दें. गर्मागर्म दाल फरे तैयार हैं. आप इन्हें अपने मनचाहे शेप्स में काट सकते हैं.
नोट:
- आप चाहें तो फरे बनाने के लिए आटे में हींग, गरम मसाला और अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
दाल फरे एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे स्टफिंग बनाने के लिए, डेढ़ कप चने की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
दाल फरे बनाने के लिए सबसे पहले स्टफिंग बनाने के लिए, डेढ़ कप चने की दाल तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
दाल फरे बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह दाल फरे रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
दाल फरे बनाने के लिए स्टफिंग बनाने के लिए, डेढ़ कप चने की दाल के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, दाल फरे को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
दाल फरे का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
दाल फरे एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT