हेल्‍दी अक्‍की रोटी

हेल्‍दी अक्‍की रोटी

अक्‍की रोटी कर्नाटक का व्‍यंजन है इसे आप ब्रेकफास्‍ट, लंच या फिर डिनर में कभी भी बना सकते हैं. आइए जानें, इसकी आसान सी रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप चावल का आटा
  • 1/2 कप मटर, उबली और मैश की हुई
  • 5 चम्‍मच नारियल
  • 1 प्‍याज, कटा हुआ
  • 4-5 कड़ी पत्‍ता
  • 1/2 चम्‍मच जीरा
  • 2 चम्‍मच कटा हरा धनिया
  • 1 कप पानी
  • 2 चम्‍मच तेल, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- एक कटोरे में चावल का आटा और सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और फिर इसमें धीरे-धीरे पानी मिलाते रहें.
- इसे आटे की तरह गूंद लें और कुछ देर के लिए अलग रख दें.
- अब एक प्‍लास्‍टिक की शीट लेकर उसमें तेल लगाइएं और चावल के आटे की एक छोटी सी लोई लेकर प्‍लास्टिक की शीट पर रखें.
- अब इस लोई को उंगलियों की सहायता से रोटी का आकार दें.
- तवे पर 1 चम्‍मच तेल डालकर गरम करें और फिर इस रोटी को दोनों तरह से सेंक लें.
- बाकी के आटे से इसी तरह रोटियां तैयार कर लें.
- अक्‍की रोटी को नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (36 ratings)
4.3 avg from 36 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

हेल्‍दी अक्‍की रोटी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2 कप चावल का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes