Full Version →

स्वाद में जबरदस्त लगती है ये अदरक की चटनी

राज्‍यों के पकवान वेज

अदरक की चटनी का स्वाद तीखा और मीठा दोनों तरह का होता है. इसे आप ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में कभी भी खा सकते हैं. आंध्र प्रदेश में इसे आलम पचड़ी कहा जाता है जिसे इडली और डोसे के साथ खाया जाता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे ज्यादा भून देना इसके स्वाद को कड़वा कर सकता है और इसे बारीक भी बिल्कुल न का

Servings
4
★ 4
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले अदरक को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही पहले तो चना दाल, उड़द दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
  4. 4
    इन्हें भूनकर एक प्लेट में निकाल लें और इसके बाद जीरा, प्याज और अदरक भूनें.
  5. 5
    ध्यान रखें कि अदरक गोल्डन ब्राउन न हो जाए. चाहें तो आप अदरक को नहीं भी भून सकते हैं.
  6. 6
    तैयार मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें.
  7. 7
    मिश्रण को ठंडाकर इसे ग्राइंडर जार में डाल दें. साथ में  गुड़, जरा सी इमली, नमक और जरा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.
  8. 8
    अब करें तड़के की तैयारी:
  9. 9
    मीडियम आंच में एक छोटे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  10. 10
    तेल के गरम होते ही राई, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता डालकर भूनें.
  11. 11
    अब तड़के को चटनी पर डाल दें.
  12. 12
    तैयार है अदरक की चटनी.  
#how to make allam chutney adrak ki chutney recipe in hindi #adrak ki chutney #ginger #allam chutney #indian kitchen #indian recipe #andhra cuisine
View Full Version