स्वाद में जबरदस्त लगती है ये अदरक की चटनी

स्वाद में जबरदस्त लगती है ये अदरक की चटनी

अदरक की चटनी का स्वाद तीखा और मीठा दोनों तरह का होता है. इसे आप ब्रेकफास्ट और स्नैक्स में कभी भी खा सकते हैं. आंध्र प्रदेश में इसे आलम पचड़ी कहा जाता है जिसे इडली और डोसे के साथ खाया जाता है. ध्यान दे

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 टेबलस्पून चना दाल
  • 1 टेबलस्पून उड़द दाल
  • 2 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 3 सूखी लाल मिर्च
  • 1 टेबलस्पून इमली का गूदा (पानी में भिगोया हुआ)
  • 1 टेबलस्पून गुड़
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, तड़के के लिए:
  • 1 चुटकी राई
  • 5-6 करी पत्ता
  • 1 सूखी लाल मिर्च, चुटकीभर हींग
  • 1 टीस्पून तेल   

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
- सबसे पहले अदरक को छीलकर इसे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही पहले तो चना दाल, उड़द दाल और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें.
- इन्हें भूनकर एक प्लेट में निकाल लें और इसके बाद जीरा, प्याज और अदरक भूनें.


- ध्यान रखें कि अदरक गोल्डन ब्राउन न हो जाए. चाहें तो आप अदरक को नहीं भी भून सकते हैं.
- तैयार मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें.
- मिश्रण को ठंडाकर इसे ग्राइंडर जार में डाल दें. साथ में  गुड़, जरा सी इमली, नमक और जरा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें.

अब करें तड़के की तैयारी:

- मीडियम आंच में एक छोटे पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही राई, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता डालकर भूनें.
- अब तड़के को चटनी पर डाल दें.
- तैयार है अदरक की चटनी.  
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्वाद में जबरदस्त लगती है ये अदरक की चटनी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 टेबलस्पून चना दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes