Full Version →

ऐसे बनाइए कच्चे आम का सांभर, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

राज्‍यों के पकवान वेज

साउथ इंडियन फूड्स का एक अहम हिस्सा है सांभर. इसके बिना इडली, डोसा, अप्पम, उत्तपम आदि सबका स्वाद बेस्वाद सा लगता है. अब तक आपने सांभर में इमली डालकर तो इसे कई बार बनाया होगा. पर अब इसे बनाइए कच्चे आम के साथ. 

Servings
1 - 2
★ 5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में अरहर दाल, हल्दी, नमक और पानी डालकर 5 सीटी में उबाल लें.
  2. 2
    दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही इसमें राई, सूखी लाल मिर्च, उड़द दाल और जीरा डालकर भूनें.
  4. 4
    राई के चटकते ही प्याज, अदरक और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
  5. 5
    इनके भुनते ही कच्चा आम, हल्दी और पानी डालकर उबालें.
  6. 6
    आम के सॉफ्ट होते ही सांभर मसाला, नमक और पकी हुई दाल मिलाएं.
  7. 7
    सांभर में अच्छी तरह से उबाल आते ही आंच बंद कर दें.
  8. 8
    ऐसे बनाएं तड़का:
  9. 9
    मीडियम आंच में एक तड़का पैन में तेल गरम करें.
  10. 10
    तेल के गरम होते ही राई, सूखी लाल मिर्च, करी पत्ता, हींग और उड़द दाल डालकर भूनें.
  11. 11
    राई के चटकते ही तड़का को सांभर में डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिलाएं.
  12. 12
    तैयार है कच्चे आम का सांभर. गर्मागर्म चावल के साथ सर्व करें.  
#how to make kachche aam ka sambhar raw mango sambhar recipe in hindi #kachcha aam #sambhar #raw mango #indian kitchen #indian recipe
View Full Version