Full Version →

राजस्थानी काचरी की चटनी रेसिपी बनाने की विधि

राज्‍यों के पकवान वेज

चटनी भारतीय खाने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसे भोजन के साथ या नाश्ते में परोसा जाता है. इन चटनी में से एक है काचरी की चटनी, जिसे राजस्थान में खूब पसंद किया जाता है. इसका स्वाद खट्टा होता है, लेकिन इसकी चटपटी चटनी काफी मजेदार लगती है. जानिए कैसे बनाई जाती है इसकी चटनी.

Servings
2 - 4
★ 3.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    काचरी की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले काचरी को छील कर साफ कर लें .
  2. 2
    अब मिक्सर या सिलबट्ट पर काचरी, लहसुन, लाल मिर्च और नमक डालकर पीस लें.(आप चाहें तो इसे ऐसे भी खा सकते हैं.)
  3. 3
    मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही जीरा और सौंफ डालकर तड़काएं.
  5. 5
    मसाले के तड़कते ही पिसी हुई चटनी को डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें लें. आंच बंद कर दें.
  6. 6
    तैयार है काचरी की चटनी.
#how to make kachri ki chutany recipe in hindi #lahsun kachri ki chutney in hindi #dry kachri chutney #fresh kachri ki chutney #kachri ki sabzi recipe in hindi #kachri in english #chibad ki chatni #kachri recipe #dried kachri
View Full Version