Full Version →

मलाई घेवर

राज्‍यों के पकवान वेज,पार्टी

राजस्‍थान में मीठे में घेवर बहुत पसंद की जाती है और इसे त्‍योहारों पर खूब बनाया जाता है. इसका एक दूसरा स्‍वाद है मलाई घेवर जिसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. 

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
380 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बॉउल में मैदा, घी और दूध मिलाकर अच्‍छी तरह मिक्‍स करें और इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्‍ट बना लें.
  2. 2
    अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें तैयार पेस्‍ट का घोल डालें और उसमें छोटे-छोटे बब्‍ल पड़ने दें.
  3. 3
    इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं और इसके बाद किसी चाकू या चम्‍मच की मदद से घेवर में बीच में एक छेद कर दें.
  4. 4
    अब घेवर को तब तक फ्राई करें जब तब कि वह सुनहरा भूरा न हो जाए.
  5. 5
    तैयार घेवर को एक प्‍लेट में निकालकर रखें और एक्‍सट्रा घी निकालने के लिए इसे टिश्‍यू पेपर में रखें.
  6. 6
    अब बचे हुए पेस्‍ट से इसी तरह बाकी घेवर भी बना लें.
  7. 7
    इसके बाद एक तार की चाशनी तैयार कर लें और उसमें घेवर को 10 सेकेंड के लिए भिगोकर रखें.
  8. 8
    घेवर को सर्विंग डिश में निकाल कर उनके ऊपर रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें. 
#Malai ghewar #Ghewar #How to make Ghewar recipe at home #Home made malai ghewar #Malai ghewar recipe in Hindi #Churma Recipe
View Full Version