रसाज एक ऐसी रेसिपी है जो उत्तरप्रदेश में बहुत फेमस है. यह राजस्थान में बनने वाली बेसन के गट्टे की तरह ही बनाई जाती है. रायता किसे नहीं पसंद होता और रसाज का रायता एक तरह से बेसन के गट्टे का बना रायता ही है जिसे बुंदेलखंड में बहुत पसंद किया जाता है.
Servings
2 - 4
★ 2.5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कटोरी बेसन, एक कटोरी दही
100 ग्राम चीनी, एक छोटी कटोरी अनार दाना, एक छोटी कटोरी किशमिश, एक छोटी कटोरी काजू (बारीक कटे हुए), एक छोटी कटोरी चिरौंजी, एक छोटी कटोरी बादाम (बारीक कटे हुए), तेल आवश्यकतानुसार, नमक स्वादनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन और नमक डालकर पानी के साथ मिलाकर इसका घोल बना लें.
2
मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
3
तेल के गरम होते ही इसमें बेसन का घोल डाल दें.
4
घोल के गाढ़ा होने तक इसे चलाते हुए पकाएं.
5
जब यह मुलायम आटे की तरह हो जाए तो आंच बंद कर दें.
6
अब एक थाली लें और उस पर तेल लगाकर इसे चिकना कर लें.
7
फिर इसमें बेसन को अच्छे से फैलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
8
इसके बाद एक कटोरी में दही में चीनी मिलाएं. फिर इसमें किशमिश, बारीक कटे काजू, बादाम, चिरौंजी और अनार दाना मिलाएं.
9
अब ठंडे बेसन को पनीर के टुकड़ों की तरह छोटा-छोटा काट लें.
10
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
11
तेल के गरम होते ही इसमें बेसन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से तल लें.
12
अब तले हुए टुकड़ों को दही में डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
13
तैयार है रसाज का रायता.
#rasaj raita#rasaj raita recipe#rasaj raita recipe made at home in hindi#rasaj bundelkhandi raita#rasaj ka raita famous bundelkhandi raita recipe in hindi#bundelkhandi raita#rasaj#bundelkhand uttar pradesh