Full Version →

टमाटर राइस

राज्‍यों के पकवान वेज,लंच,डिनर

अगर आपको कभी खाना बनाने का मन नहीं है या झटपट कुछ पकाने-खाने का मन है तो टमाटर राइस की रेसिपी आपको परफेक्‍ट लगेगी.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
418 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    बासमती चावल को 20 मिनट तक भ‍िगोकर रखें. फिर पानी निकालकर 2 कप गर्म पानी डालें और अच्‍छे से पका लें.
  2. 2
    चार टमाटर को पीसकर उसका जूस निकाल लें.
  3. 3
    कढ़ाई में दो चम्‍मच तेल गर्म करें और उसमें सरसों, हींग और करी पत्ते का तड़का दें.
  4. 4
    इसमें प्‍याज डालें और थोड़ा चलाएं, फिर हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्‍ट डालें और थोड़ा सा भूनें.
  5. 5
    इसके बाद टमाटस का जूस, हल्‍दी पाउडर, मिर्च पाउडर, सांभर मसाला और नमक मिलाएं और अच्‍छे से तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़े.
  6. 6
    अब टमाटर की इस ग्रेवी में जरूरत के मुताबिक पके चावल मिलाएं.
  7. 7
    इसे धनिया पत्ती के साथ गार्निश करें.
  8. 8
    पापड़, आलू के चिप्‍स और रायते के साथ सर्व करें.
#rice #tomatoes
View Full Version