टमाटर राइस

टमाटर राइस

अगर आपको कभी खाना बनाने का मन नहीं है या झटपट कुछ पकाने-खाने का मन है तो टमाटर राइस की रेसिपी आपको परफेक्‍ट लगेगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप बासमती राइस
  • 4, पके हुए बड़े टमाटर, दो बारीक कटे प्‍याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्‍ट 1 चम्‍मच
  • 2 चम्‍मच सांभर पाउडर
  • 1/4 चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 चम्‍मच सरसों के दाने, चुटकीभर हींग, नमक स्‍वादानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बासमती चावल को 20 मिनट तक भ‍िगोकर रखें. फिर पानी निकालकर 2 कप गर्म पानी डालें और अच्‍छे से पका लें.
- चार टमाटर को पीसकर उसका जूस निकाल लें.
- कढ़ाई में दो चम्‍मच तेल गर्म करें और उसमें सरसों, हींग और करी पत्ते का तड़का दें.
- इसमें प्‍याज डालें और थोड़ा चलाएं, फिर हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्‍ट डालें और थोड़ा सा भूनें.
- इसके बाद टमाटस का जूस, हल्‍दी पाउडर, मिर्च पाउडर, सांभर मसाला और नमक मिलाएं और अच्‍छे से तब तक भूनें जब तक कि मसाला तेल न छोड़े.
- अब टमाटर की इस ग्रेवी में जरूरत के मुताबिक पके चावल मिलाएं.
- इसे धनिया पत्ती के साथ गार्निश करें.
- पापड़, आलू के चिप्‍स और रायते के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (418 ratings)
4.3 avg from 418 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टमाटर राइस एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे एक कप बासमती राइस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes