Full Version →

बाजरा और तिल का पुआ

कुछ मीठा हो जाए वेज

मौसम के साथ ही खाने का टेस्ट भी बदल जाता है. ठंड में बाजरा और तिल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. आप चाहें तो बाजरे और तिल के पुए से इस जायके का मजा ले सकते हैं. 

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
72 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में पानी लें. इसमें गुड़ घुलने के लिए डाल दें. 4 से 5 घंटे में गुड़ अच्छी तरह घुल जाएगा.
  2. 2
    अब दूसरे बर्तन में बाजरे का आटा छान लें. आटे में तिल और नारियल डालें.
  3. 3
    पानी में गुड़ पूरी तरह घुल जाए, तो उस पानी से नर्म आटा गूंद लें.
  4. 4
    से 15 मिनट के लिए आटा ढककर रख दें.
  5. 5
    इसके बाद आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं. फिर एक-एक करके लोई से गोल पूरियां बेल लें.
  6. 6
    अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर तेल में पूरी डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  7. 7
    पूरी को पलटकर दोनों तरफ से ब्राउन होने तक तलें. इसी तरह सारी पूरियां फ्राई कर लें.
  8. 8
    लीजिए तैयार हो गए बाजरे और तिल के पुए. अब इन्हें गर्मागर्म खीर के साथ परोसें.
#sesame #bajara aur till ka pua #bajara #till #pua #how to make bajara aur till ka pua #bajara aur till ka pua recipe #Indian recipe
View Full Version