बालूशाही
बालूशाही किसे नहीं पसंद आती और अगर यह घर पर ही बनाई जाए तो क्वालिटी भी अच्छी होगी और स्वाद भी. पेश है खास आपके लिए बालूशाही की रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
- बालूशाही के लिए
- 1 किलो मैदा
- 100 ग्राम दही, पानी जरूरत के अनुसार
- 300 ग्राम देसी घी, तलने के लिए तेल, चाशनी के लिए, डेढ़ किलो चीनी, पानी जरूरत के अनुसार, कुछ बूंदें केवड़ा जल
🍳 विधि
-
1
बालूशाही बनाने के लिए मैदे के साथ सभी सामग्रियों को एक-एक करके मिलाएं और गूंद लें.
-
2
आटे को 5-10 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रख दें.
-
3
तय समय के बाद आटे की बराबर आकार की लोइयां तोड़ लें और हथेली पर रखकर दबाते हुए चपटा कर लें.
-
4
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
-
5
तेल के गर्म होते ही मैदे की लोइयों को तेल में डाल दें. आंच धीमी कर लें.
-
6
लोइयों को हल्का सुनहरा होकर ऊपर आने पर आंच को तेज कर दें. पांच मिनट के लिए तलें और आंच बंद करते हुए बालूशाही को एक प्लेट में निकालकर रख लें.
-
7
धीमी आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें. पहला उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और 2 तार की चाशनी तैयार कर लें.
-
8
तैयार बालूशाही को चाशनी में एक से दो मिनट के लिए डालकर निकाल लें.
-
9
पिस्ता , बादाम और केसर से गार्निश कर सर्व करें. नोट:
-
10
आटा नरम गूंदा हुआ होना चाहिए.
-
11
अगर लोइयां ऊपर आने से पहले ही आंच बढ़ा देंगे तो उनमें तेल भर जाएगा.
#Sweets
#Balushashi
#indian kitchen
#indian recipe
#sweet dish
#white flour
#sugar syrup
#pistachio
#almonds
#saffron
#indian sweet dish
#desert