बालूशाही

बालूशाही

बालूशाही किसे नहीं पसंद आती और अगर यह घर पर ही बनाई जाए तो क्वालिटी भी अच्छी होगी और स्वाद भी. पेश है खास आपके लिए बालूशाही की रेसिपी...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • बालूशाही के लिए
  • 1 किलो मैदा
  • 100 ग्राम दही, पानी जरूरत के अनुसार
  • 300 ग्राम देसी घी, तलने के लिए तेल, चाशनी के लिए, डेढ़ किलो चीनी, पानी जरूरत के अनुसार, कुछ बूंदें केवड़ा जल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- बालूशाही बनाने के लिए मैदे के साथ सभी सामग्रियों को एक-एक करके मिलाएं और गूंद लें.
- आटे को 5-10 मिनट तक गीले कपड़े से ढककर रख दें.
- तय समय के बाद आटे की बराबर आकार की लोइयां तोड़ लें और हथेली पर रखकर दबाते हुए चपटा कर लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही मैदे की लोइयों को तेल में डाल दें. आंच धीमी कर लें.
- लोइयों को हल्का सुनहरा होकर ऊपर आने पर आंच को तेज कर दें. पांच मिनट के लिए तलें और आंच बंद करते हुए बालूशाही को एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- धीमी आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालकर उबाल लें. पहला उबाल आने पर आंच धीमी कर दें और 2 तार की चाशनी तैयार कर लें.
- तैयार बालूशाही को चाशनी में एक से दो मिनट के लिए डालकर निकाल लें.
- पिस्ता , बादाम और केसर से गार्निश कर सर्व करें.

नोट:
- आटा नरम गूंदा हुआ होना चाहिए.
- अगर लोइयां ऊपर आने से पहले ही आंच बढ़ा देंगे तो उनमें तेल भर जाएगा.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (442 ratings)
4.3 avg from 442 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बालूशाही एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे बालूशाही के लिए और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes