बासुंदी
बासुंदी एक मीठा पकवान है जो गुजरात के जायकों में शामिल है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद बेहद लजीज.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक लीटर दूध (फुल क्रीम)
- 6 पिस्ता कटे हुए
- 8 से 10 बादाम कटे हुए, एक चुटकी केसर, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- स्वादानुसार चीनी
🍳 विधि
-
1
गैस पर भारी तले के बर्तन में दूध गर्म करने रखें.
-
2
जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर दें.
-
3
अब धीमी आंच पर दूध को आधा हो जाने तक पकाएं और इसे बीच-बीच में चलाते रहें.
-
4
इसके बाद दूध में चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करके इसे 5 मिनट तक और पकाएं.
-
5
अब इसमें बादाम, पिस्ता और केसर डालकर मिलाएं. फिर गैस बंद कर दें.
-
6
तैयार है स्वादिष्ट बासुंदी. इसे मीठे में जब चाहें सर्व करें.
#basundi recipe
#basundi recipe in hindi
#gujrati recipe
#sweet dish recipe
#how to make basundi