Full Version →

ऐसे बनाइए बेसन बादाम बर्फी

कुछ मीठा हो जाए वेज

बेसन का हलवा तो आप अक्सर बनाते ही हैं. कर लीजिए थोड़ी सी और मेहनत, बनाइए बेसन बादाम की बर्फी. स्वाद में यह बहुत मजेदार लगती है.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
12 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    घी के गरम होते ही इसमें बेसन डालकर भून लें.
  3. 3
    बेसन के भुनते ही इसमें बादाम का पाउडर डालकर भूनें.
  4. 4
    बादाम पाउडर डालने के 2-3 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
  5. 5
    अब एक पैन में चानी और पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए रखें.
  6. 6
    एक तार की चाशनी तैयार होते ही इसमें बादाम और बेसन मिलाएं.
  7. 7
    इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा कर लें.
  8. 8
    अब एक थाली पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें.
  9. 9
    तैयार बेसन के पेस्ट को थाली पर अच्छे से डालकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
  10. 10
    ऊपर से बारीक कटा बादाम भी डाल दें.
  11. 11
    पेस्ट के सेट होने के बाद इसे मनपसंद आकार में काट लें.
  12. 12
    तैयार है बेसन बादाम बर्फी.
#besan badam burfi recipe in hindi #desert #sweet dish #besan badam #indian kitchen #indian recipe
View Full Version