ऐसे बनाइए बेसन बादाम बर्फी

ऐसे बनाइए बेसन बादाम बर्फी

बेसन का हलवा तो आप अक्सर बनाते ही हैं. कर लीजिए थोड़ी सी और मेहनत, बनाइए बेसन बादाम की बर्फी. स्वाद में यह बहुत मजेदार लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 2 कप बेसन
  • 1 कप बादाम पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 2 बड़ा चम्मच घी, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही इसमें बेसन डालकर भून लें.
- बेसन के भुनते ही इसमें बादाम का पाउडर डालकर भूनें.
- बादाम पाउडर डालने के 2-3 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- अब एक पैन में चानी और पानी डालकर चाशनी बनाने के लिए रखें.
- एक तार की चाशनी तैयार होते ही इसमें बादाम और बेसन मिलाएं.
- इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा कर लें.
- अब एक थाली पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें.
- तैयार बेसन के पेस्ट को थाली पर अच्छे से डालकर फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें.
- ऊपर से बारीक कटा बादाम भी डाल दें.
- पेस्ट के सेट होने के बाद इसे मनपसंद आकार में काट लें.
- तैयार है बेसन बादाम बर्फी.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (12 ratings)
4.3 avg from 12 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए बेसन बादाम बर्फी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप बेसन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes