Full Version →

ऐसे बनाएं दानेदार और बेसन के टेस्टी लड्डू

कुछ मीठा हो जाए वेज

बेसन के लड्डू हर तीज-त्योहार में बनते हैं. कई लोग लड्डू घर में बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सही विधि पता नहीं होने के कारण ये कभी कठोर हो जाते हैं तो कभी बेसन कच्चा लगता है. बेसन के लड्डू को टेस्टी बनाने के लिए ये रेसिपी फॉलो करें.

Servings
4 - 6
★ 4
Rating
268 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच पर कड़ाही या पैन रखें.
  2. 2
    फिर इसमें घी डाल दें.
  3. 3
    घी के गर्म होते है इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. 4
    बेसन को चलाते हुए धीमी आंच पर 10-12 मिनट चलाते हुए भूनें.
  5. 5
    जब बेसन से सौंधी-सी खुशबू आने लगे तो बादाम-काजू डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  6. 6
    इसके बाद बेसन पर पानी का छिड़काव करें. ऐसा करने बेसन दानेदार हो जाएगा.
  7. 7
    पानी सूखने तक चलाते हुए 1-2 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
  8. 8
    इस मिश्रण एक बड़ी थाली में निकाल लें.
  9. 9
    हल्का ठंडा होने पर इसमें चीनी बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  10. 10
    आप पाएंगे कि चीनी बेसन में अच्छी तरह घुल गई है.
  11. 11
    इस मिश्रण से मनचाहे आकार के लड्डू बना लें.- लड्डुओं पर पिस्ता कतरन गड़ाकर लगा दें.
#besan ke laddu recipe #besan ke laddu kaise banaye jate hain #बेसन के लड्डू #besan ke laddu banane ka tarika #besan ke laddu in hindi #halwai jaise besan ke laddu #how to make besan ke ladoo laddu at home recipe #easy besan laddu recipe in hindi
View Full Version