बेसन के लड्डू
बेसन के लड्डू घर में आसानी से बनाए जा सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- बेसन: 250 ग्राम, देसी घी: 200 ग्राम, इलायची पाउडर: आधा चम्मच, पिस्ता: 30 ग्राम, बादाम: 50 ग्राम (एच्छिक), हल्दी पाउडर: चुटकी भर, चीनी: 150 ग्राम, चीनी का बूरा: 100 ग्राम
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले बादाम और पिस्ते को छील कर बारीक काट लें. (रसीले आम के लड्डू बनाने की विधि)
-
2
धीमी आंच में एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें और लगातार चलाते हुए बेसन को 15 से 20 मिनट तक भूनें.
-
3
बेसन के थोड़ा भूरे रंग का होते ही हल्दी पाउडर डालकर बेसन को एक ट्रे में रखें. (सत्तू के लड्डू)
-
4
चीनी और चीनी के बूरे को छान लें और बेसन में मिलाएं. (पनीर पेठा लड्डू)
-
5
अब इस मिश्रण में बादाम डालकर अच्छी तरह मिलाएं. (कॉर्नफ्लेक्स लड्डू)
-
6
बेसन से बराबर आकार के लड्डू बनाएं (लगभग 12 लड्डू बनेंगे) और पिस्ते के टुकड़ों से सजाएं.
#Besan ladoo
#sweet
#occasional sweet dish
#indian kitchen
#indian recipe
#dry fruits aur gud ke laddu
#nariyal ke laddu
#roti ke laddu
#chawal ke laddu