सूजी, बेसन, और मूंगदाल का हलवा तो
मेहमानों को बनाकर खूब खिलाया होगा. अब
जरा घर पर मेहमानों के लिए बनाएं
मक्के या भुट्टे का गर्मागर्म हलवा...
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 बड़ी कटोरी भुट्टे के दाने
2 बड़ी कटोरी पानी
100 ग्राम मावा
100 ग्राम कद्दुकस नारियल
100 ग्राम देसी घी
25 ग्राम बारीक कटे बादाम
150 ग्राम चीनी बूरा
🍳 विधि
1
सबसे पहले भुट्टे के दाने निकालकर मिक्सर जार में दरदरा पीस लीजिए.
2
धीमी आंच में एक कड़ाही गर्म करने के लिए रखें. (छुहारे का हलवा)
3
पिसे हुए भुट्टे के दानों को गरम कड़ाही में डालकर अच्छे से भूनें. (बादाम अंजीर का हलवा)
4
जब भुट्टे से खुशबू आने लगे तो इसमें घी और खोया डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
5
भुट्टे के मिश्रण में चीनी बूरा और पानी डालें और 10 से 15 मिनट तक पकाएं. (मिक्स दाल का हलवा)
6
जब पानी पूरी तरह से सूख जाए तो इसमें मावा, कद्दुकस किया हुआ नारियल और बादाम की गिरी मिक्स करें. इससे हलवा गाढ़ा हो जाएगा. (गर्मियां आने से पहले सीखें तरबूज का हलवा बनाना)
7
गर्मागर्म लाजवाब हलवा सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है.
8
इलाइची, काजू और बादाम के साथ गार्निश कर सर्व करें .
#bhutte ka halwa#makke ka halwa#aam kesriya halwa#singhade ka aata#kuttu ka aata#cardamom powder#powdered sugar#ghee#indian kitchen#indian recipe#cashew#almonds#pistachio#vrat ka halwa indian sweet dish pakwangali recipe hindi#gajar ka halwa