अब की बार ब्रेड से शाही टुकड़ा नहीं बल्कि ब्रेड मावा रोल बनाएं. इसे ब्रेड चमचम के नाम से भी जाना जाता है. यह खाने में बहुत उम्दा लगता है.
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
21 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
चार ब्रेड स्लाइस
1 बड़ा कटोरी मावा
1 बड़ा कटोरी दूध
1 कप चीनी बूरा, चुटकीभर ऑरेंज फूड कलर
5-6 काजू (बारीक कटे हुए)
5-6 बादाम (बारीक कटे हुए)
1 टीस्पून इलायची पाउडर
1 छोटा कटोरी नारियल बूरा
1/2 कप पानी, घी तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में चीनी और पानी उबालकर चाशनी तैयार करें. चाशनी के थोड़ा सा चिपकते ही आंच बंद कर दें.
2
ब्रेड के किनारे काटकर अलग रख दें.
3
मीडियम आंच में एक पैन में मावा डालें और लगातार कड़छी से चलाते हुए भूनें.
4
मावा के भुनते ही फूड कलर मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर आंच बंद कर दें.
5
मावा को ठंडाकर चीनी, ड्राई-फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं और ओवल शेप के बॉल्स बना लें.
6
अब दूध को एक गहरे किनारे वाले प्लेट में डाल दें.
7
ब्रेड के पीस दूध में डूबोएं और फिर दोनों हाथों से दबाते हुए एक्सट्रा दूध निचोड़ दें.
8
ब्रेड के बीचों-बीच मावा बॉल्स रखें और ब्रेड को चारों तरफ से मोड़ते हुए रोल बना लें.
9
मीडियम आंच में एक दूसरी कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.
10
घी के गरम होते ही बॉल्स को सुनहरा फ्राई कर लें और एक मिनट के लिए चाशनी में डूबोकर रख दें.
11
तय समय के बाद बॉल्स को चाशनी से निकालकर इनपर नारियल बूरा लगाएं.
12
तैयार है ब्रेड मावा रोल.
13
नोट:
14
गरम मावा में चीनी न डालें. ऐसा करने से मावा पिघलने लगेगा और स्टफिंग पतली हो जाएगी.
#bread#kaju pista roll#mawa#indian kitchen#indian recipe#bread mawa roll sweet dish recipe in hindi#chana dal laddu#jaleba#desert#moong fali ke laddu#rawa mawa laddu#aalu ki burfi#instant jalebi#mewa paag#badam laddu#sandesh#badam kalakand