Full Version →

चावल की खीर बनाने की सबसे आसान और सही विधि

कुछ मीठा हो जाए वेज

खीर का नाम आते ही मुंह में मिठास घुल जाती है. कई खास मौकों पर हमारे यहां खासतौर पर खीर बनाने की परंपरा भी है और प्रसाद के तौर पर भी इसे बनाया जाता है. पेश है इसकी लजीज रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
806 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चावल साफ करके अच्छी तरह धो लें. चावल का सारा पानी निकालकर इन्हें 5 मिनट के लिए एक छलनी में करके रख दें.
  2. 2
    अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें चावल डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए फ्राई करें.
  3. 3
    खीर बनाने के बर्तन में दूध डालक र इसमें आधा कप पानी मिलाएं और गैस पर गर्म करने रख दें.
  4. 4
    दूध में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए चावल डालकर 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर बड़े चम्मच से चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें चावल बर्तन के तले में चिपके नहीं.
  5. 5
    जब चावल गलकर अच्छी तरह पक जाएं, तो दूध में चीनी डालकर मिलाएं.
  6. 6
    चीनी घुलने के बाद दूध में नारियल का बुरादा, मखाने , बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर, खीर गाढ़ी होने तक लगभग 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
  7. 7
    जब खीर गाढ़ी हो जाए तो, इसमें पिसी हुई इलायची, और केसर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
  8. 8
    चावल की खीर तैयार है. इसे गर्मागर्म खाएं या फिर फ्रिज में ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं.
  9. 9
    (क्या सबको पसंद आई यह खजूर की खीर?)ध्यान दें :
  10. 10
    अगर खीर में केसर का अच्छा रंग चाहते हैं तो आधा कटोरी हल्के गर्म दूध में केसर को भिगोकर रख दें. इसे पिसी हुई इलायची, केसर और किशमिश के साथ ही खीर में मिलाएं. 
  11. 11
    काजू, बादाम को घी में हल्का-सा रोस्ट भी कर सकते हैं.
#kheer recipe #kheer recipe in hindi #kheer recipe in hindi #chawal ki kheer recipe #chawal ki kheer banane ki vidhi #chawal ki kheer kaise banate hai #chawal ki kheer kaise banegi #chawal ki kheer banane ki video #how to make kheer recipe #how to make ri
View Full Version