Full Version →

ऐसे बनाई जाती है ओडिशा की फेमस मिठाई छेना गजा

कुछ मीठा हो जाए वेज

ओडिशा और बांग्लादेश में खासतौर पर बनाई जाती है यह मिठाई. अब आप भी पीछे न रहें और झटपट ट्राई करें ये खास स्वीट डिश.

Servings
8 - 10
★ 4
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    धीमी आंच में एक पैन में दूध गर्म करने के लिए रखें और थोड़ा नींबू का रस निचोड़ें.
  2. 2
    जब दूध पूरा फट जाए तो आंच बंद कर दें और उसे एक साफ कपड़े में छानकर, ऊपर से ठंडा पानी डालें.
  3. 3
    अब कपड़े को बांधकर उसे अच्छी तरह दबाएं, ताकि फटे हुए दूध का सारा पानी निकल जाए. छेना तैयार है.
  4. 4
    छेने को एक प्लेट में निकालें और इसमें सूजी मिलाकर अच्छे से गूंद लें.
  5. 5
    गूंदे हुए मिश्रण से 15 से 20 बॅाल्स बनाते हुए इन्हें मनचाहा आकार दें.
  6. 6
    अब दोबारा धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  7. 7
    तेल के गर्म होते ही सभी तैयार छेना बॅाल्स को सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें और आंच बंद कर दें.
  8. 8
    चाशनी के लिए अब दोबारा एक दूसरे पैन में पानी और चीनी को मिलाकर 5 से 6 मिनट तक उबालें.
  9. 9
    चाशनी बनने के बिल्कुल 1 मिनट पहले गुलाब जल मिलाएं और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    अब छेना बॅाल्स को तैयार चाशनी में डूबोएं ताकि बॅाल्स चाशनी को अच्छी तरह से सोक ले.
  11. 11
    तैयार है छेना गजा.
#chhena #gaja #milk #lemon #indian kitchen #indian recipe #rose water #chhena gaja traditional sweet dish from odisha pakwangali recipe hindi
View Full Version