Full Version →

चॉकलेट-वॉलनट कप केक

कुछ मीठा हो जाए नॉन-वेज

कप केक जल्‍दी बन जाते हैं और बच्‍चों की फरमाइश पर इसे झटपट तैयार किया जा सकता है. ये है चॉकलेट वॉलनट कप केक की रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
120 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक कटोरे में अंडा फेंट लें.
  2. 2
    उसके बाद इसमें वेनीला एसेंस मिला कर 1 मिनट और बीट करें. इसके बाद इसमें पाउडर शक्‍कर मिला कर हल्‍के हाथों से बीट करें.
  3. 3
    घोल को लगातार दो मिनट तक चलाएं, ताकि गांठ न पड़े. उसके बाद इसमें तेल डाल कर फिर से 2 मिनट तक चलाएं.
  4. 4
    अब इसमें मैदा डाल कर चलाएं और घोल को बिल्‍कुल स्‍मूथ हो जाने दें.
  5. 5
    इसके बाद इसमें कोको पाउडर डाल कर 4 मिनट तक बीट करें. फिर इसमें छोटे टुकड़ों में किए गए अखरोठ डाल कर मिक्‍स करें.
  6. 6
    घोल को पूरी तरह से तैयार कर लें और फिर इसे 170 डिग्री प्री-हीट माइक्रोओवन में रखें.
  7. 7
    प्रीहीट होने के बाद कप केक के घोल को ट्रे में भर कर 15 मिनट तक 170 डिग्री पर रखें.
  8. 8
    मिनट के बाद कपकेक को चाकू डालकर चेक कर लें. एक बार कप केक पक जाने के बाद इसे 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रखें.
  9. 9
    इसके बाद चाकू की सहायता से कप केक को निकाल लें और फिर उस पर आइसिंग करें.
#cup cake #walnut #choclate
View Full Version