चॉकलेट-वॉलनट कप केक

चॉकलेट-वॉलनट कप केक

कप केक जल्‍दी बन जाते हैं और बच्‍चों की फरमाइश पर इसे झटपट तैयार किया जा सकता है. ये है चॉकलेट वॉलनट कप केक की रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • एक कप मैदा, एक कप पाउडर शक्‍कर, एक चम्‍मच कोको चॉकलेट पाउडर, एक चम्‍मच वेनीला एसेंस
  • 2 अखरोठ, एक चम्‍मच बेकिंग पाउडर
  • 2 अंडे, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक कटोरे में अंडा फेंट लें.
- उसके बाद इसमें वेनीला एसेंस मिला कर 1 मिनट और बीट करें. इसके बाद इसमें पाउडर शक्‍कर मिला कर हल्‍के हाथों से बीट करें.
- घोल को लगातार दो मिनट तक चलाएं, ताकि गांठ न पड़े. उसके बाद इसमें तेल डाल कर फिर से 2 मिनट तक चलाएं.
- अब इसमें मैदा डाल कर चलाएं और घोल को बिल्‍कुल स्‍मूथ हो जाने दें.
- इसके बाद इसमें कोको पाउडर डाल कर 4 मिनट तक बीट करें. फिर इसमें छोटे टुकड़ों में किए गए अखरोठ डाल कर मिक्‍स करें.
- घोल को पूरी तरह से तैयार कर लें और फिर इसे 170 डिग्री प्री-हीट माइक्रोओवन में रखें.
- प्रीहीट होने के बाद कप केक के घोल को ट्रे में भर कर 15 मिनट तक 170 डिग्री पर रखें.
- 15 मिनट के बाद कपकेक को चाकू डालकर चेक कर लें. एक बार कप केक पक जाने के बाद इसे 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए रखें.
- इसके बाद चाकू की सहायता से कप केक को निकाल लें और फिर उस पर आइसिंग करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (120 ratings)
4 avg from 120 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चॉकलेट-वॉलनट कप केक एक लोकप्रिय नॉन-वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मैदा, एक कप पाउडर शक्‍कर, एक चम्‍मच कोको चॉकलेट पाउडर, एक चम्‍मच वेनीला एसेंस और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह बेक्‍स खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes