Full Version →

कस्टर्ड फिरनी

कुछ मीठा हो जाए वेज

कस्टर्ड फिरनी की यह रेसिपी पकवानगली की यूजर कहकशा शमशेरी ने छत्तीसगढ़ से भेजी है. अगर आपके पास भी है किसी मजेदार डिश की रेसिपी तो हमसे शेयर करें...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मूंग दाल को धोकर कूकर में एक कप पानी के साथ 3 सिटी आने तक पका लें. (मैंगो फिरनी)
  2. 2
    फिर एक कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच में उबलने के लिए रखें. (केसर ठंडाई आइसक्रीम)
  3. 3
    जब दूध में अच्छा उबाल आने लगे तो आंच धीमी कर दें. इसे 10 मिनट तक और उबलने दें. (बादाम पेड़ा)
  4. 4
    इसके बाद इसमें दाल डाल दें और चलाते हुए गलने तक पकाएं. इसे चलाते रहें ताकि दाल बर्तन की तली में चिपके नहीं. (आप चाहें तो दाल घोटनी से दाल को मैश कर सकते हैं.)  (काजू की खीर)
  5. 5
    एक कटोरी में आधा दूल लें और इसमें कस्टर्ड पाउडर डालकर घोल बना लें.(स्वीट डिश का मजा दोगुना कर देगा ये दूध पाक)
  6. 6
    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी और कस्टर्ड डालकर मिलाएं व 5 मिनट तक पकाकर आंच बंद कर दें.
  7. 7
    इसमें नारियल पाउडर मिलाएं और ठंडा होने दें. (बादाम की फिरनी)
  8. 8
    तैयार कस्टर्ड फिरनी को काजू-बादाम, किशमिश से गार्निश कर सर्व करें और इसका मजा लें.
#custard firni tasty sweet dish #indian kitchen #indian kitchen #indian sweet #badam firni #mango firni #shahi custard #fruit custard #sabudana kheer #rice kheer #rice pudding #shahi kheer recipe in hindi #badam burfi
View Full Version