होली पर गुझिया न बनाई जाए, भांग न पी जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता. तो क्यों न दोनों को एक साथ मिला ही दिया जाए और बनाई जाए भांग की गुझिया...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
11 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 कप मैदा
200 ग्राम खोया
1/2 कप घी
1/4 कप पानी
1/4 कप सूजी
1 कप चीनी बूरा
1/2 कप इलायची पाउडर
1 टीस्पून बारीक कटा हुआ बादाम
1 टेबलस्पून भांग का पाउडर, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
एक बर्तन में मैदे के साथ घी और पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से गूंद लें और एक घंटे के लिए अलग रख दें.
2
धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें.
3
पैन के गर्म होते ही इसमें खोया डालकर इसे अच्छी तरह से भून लें और आंच बंद कर दें.
4
अब खोये में सूजी, चीनी बूरा, इलायची पाउडर, भांग का पाउडर और बादाम मिक्स कर भरावन का मिश्रण तैयार कर लें.
5
तय समय के बाद गूंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. अब एक लोई को बेल लें.
6
रोटी को अब गुझिया के सांचे पर रखें और बीच में एक बड़ा चम्मच मिश्रण भरकर इसे बंद कर दें.
7
तैयार गुझिया को प्लेट पर रखते जाएं. इसी तरह सारी गुझिया बना लें.
8
अब मीडियम आंच में एक गहरी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
9
तेल गर्म होते ही एक-एक करके सारी गुझियों को सुनहरा होने तक तल लें.
10
भांग की गुझिया तैयार है. बारीक कटे हुए पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें.
#gujiya#sweet dish#holi special#holi special sweet dish bhaang ki gujiya#mawa gujiya#nariyal ki gujiya#indian kitchen#indian recipe#made on festivals#festival special sweet dish#matar ki gujiya#low fat gujiya#paneer kishmish ki gujiya#baked gu