इस गुझिया के बिना तो अधूरा रहेगा होली का त्योहार

इस गुझिया के बिना तो अधूरा रहेगा होली का त्योहार

होली पर गुझिया न बनाई जाए, भांग न पी जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता. तो क्यों न दोनों को एक साथ मिला ही दिया जाए और बनाई जाए भांग की गुझिया...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4 कप मैदा
  • 200 ग्राम खोया
  • 1/2 कप घी
  • 1/4 कप पानी
  • 1/4 कप सूजी
  • 1 कप चीनी बूरा
  • 1/2 कप इलायची पाउडर
  • 1 टीस्पून बारीक कटा हुआ बादाम
  • 1 टेबलस्पून भांग का पाउडर, तेल तलने के लिए

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- एक बर्तन में मैदे के साथ घी और पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह से गूंद लें और एक घंटे के लिए अलग रख दें.
- धीमी आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें.
- पैन के गर्म होते ही इसमें खोया डालकर इसे अच्छी तरह से भून लें और आंच बंद कर दें. 
- अब खोये में सूजी, चीनी बूरा, इलायची पाउडर, भांग का पाउडर और बादाम मिक्स कर भरावन का मिश्रण तैयार कर लें.
- तय समय के बाद गूंदे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. अब एक लोई को बेल लें.
- रोटी को अब गुझिया के सांचे पर रखें और बीच में एक बड़ा चम्मच मिश्रण भरकर इसे बंद कर दें. 
- तैयार गुझिया को प्लेट पर रखते जाएं. इसी तरह सारी गुझिया बना लें.
- अब मीडियम आंच में एक गहरी कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल गर्म होते ही एक-एक करके सारी गुझियों को सुनहरा होने तक तल लें.
- भांग की गुझिया तैयार है. बारीक कटे हुए पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.2 (11 ratings)
4.2 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

इस गुझिया के बिना तो अधूरा रहेगा होली का त्योहार एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 4 कप मैदा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन,डिजर्ट खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes