Full Version →

आलू का हलवा

कुछ मीठा हो जाए वेज

आलू सब्जियों का राजा है और खाने में आलू का होना मतलब खाने का स्‍वाद और बढ़ जाना. वैसे सब्जियों में आलू तो आपने बहुत खाया होगा तो क्यों न इसका मीठा स्वाद भी लें. पेश है आलू का जायकेदार हलवा बनाने का तरीका :

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
384 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    उबले हुए आलू को एक बाउल में मसल लें.
  2. 2
    अब एक नॉन स्‍टिक पैन में घी गर्म करें और उसमें मसले हुए आलू डाल कर मध्‍यम आंच पर पकाएं.
  3. 3
    आलू को लगातार चलाती रहें, ताकि वह पैन में न चिपके.
  4. 4
    जब आलू घी छोड़ने लगे तब उसमें चीनी मिला दें.
  5. 5
    आलू को लगातार चलाती रहें जब तक कि चीनी उसमें पूरी तरह घुल न जाए.
  6. 6
    अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक और पकाएं.
  7. 7
    गैस बंद कर दें और इसे प्लेट या कटोरी में डालें और कद्दूकस किए नारियल को इस पर बुरक कर गर्मागर्म सर्व करें.
  8. 8
    यह भी आजमाएं :
  9. 9
    सर्दियों में शकरकंद भी खूब आती है. आप चाहें तो आलू की जगह शकरकंद भी इस्तेमाल कर सकती हैं. शकरकंद के हलवे में सिर्फ चीनी की मात्रा का ख्याल रखें. इस हलवे में चीनी कम लगेगी.
#Potato #Halwa #Sweet #Indian Cuisine
View Full Version