Full Version →

आटे के गुलाब जामुन बनाने की विधि

कुछ मीठा हो जाए पार्टी

मावा के गुलाब जामुन, ब्रेड के गुलाब जामुन कई तरह के जामुन बनाकर खाए होंगे, लेकिन इन सबसे अलग बहुत ही टेस्टी आटे के गुलाब जामुन भी टेस्टी नहीं होते हैं. इसे आटे और दूध का प्रयोग करके बनाया जाता है.

Servings
8 - 10
★ 3.9
Rating
37 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    आटे के गुलाब जामुन (Atta Gulab Jamun) बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन रख लें.
  2. 2
    इसमें चीनी, इलायची पाउडर, लाल रंग और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें.
  3. 3
    चाशनी के गाढ़ा होने तक पका लें.
  4. 4
    इसके बाद चाशनी को उतारकर अलग रख लें.
  5. 5
    अब दूसरे पैन में 1 टेबलस्पून घी डालकर गैस पर रखें.
  6. 6
    इसमें आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक चलाते हुए पका लें.
  7. 7
    आंच बंद कर दें और आटे को बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
  8. 8
    तय समय बाद आटे में मिल्क पाउडर, 1 1/2 चम्मच घी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  9. 9
    अब दूध डालकर आटा गूंद लें.
  10. 10
    गूंदे हुए आटे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
  11. 11
    तय समय बाद आटे की गोल-गोल लोइयां तैयार कर लें.
  12. 12
    मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
  13. 13
    इसमें जामुन को डालकर गोलडन ब्राउन होने तक तल लें.
  14. 14
    आटे के गुलाब जामुन को तेल से निकाल कर गर्म चाशनी में डाल दें.
  15. 15
    इसे 4-5 घंटो के लिए रख दें ताकि सारे गुलाब जामुन चाशनी सोख लें.
  16. 16
    तय समय बाद गुलाब जामुन को सर्व करें.
#gulab jamun #gulab jamun recipe #how to make gulab jamun #aate ke gulab jamun #wheat flour gulab jamun #atta gulab jamun #atte ke gulab jamun #aate se banae gulab jamun #gulab jamun banane ki vidhi #gulab jamun recipe in hindi #gulab jamun recipe without khoya
View Full Version