आटे के गुलाब जामुन बनाने की विधि

आटे के गुलाब जामुन बनाने की विधि

मावा के गुलाब जामुन, ब्रेड के गुलाब जामुन कई तरह के जामुन बनाकर खाए होंगे, लेकिन इन सबसे अलग बहुत ही टेस्टी आटे के गुलाब जामुन भी टेस्टी नहीं होते हैं. इसे आटे और दूध का प्रयोग करके बनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 10 servings

  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1 कप चीनी
  • 1 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 1 चुटकी खाने वाला लाल रंग, घी जरूरत के अनुसार
  • 1 टेबलस्पून मिल्क पाउडर
  • 1 टीस्पून बेकिंग सोडा, दूध, तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 8 - 10
- आटे के गुलाब जामुन (Atta Gulab Jamun) बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन रख लें.
- इसमें चीनी, इलायची पाउडर, लाल रंग और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें.
- चाशनी के गाढ़ा होने तक पका लें.
- इसके बाद चाशनी को उतारकर अलग रख लें.
- अब दूसरे पैन में 1 टेबलस्पून घी डालकर गैस पर रखें.
- इसमें आटा डालकर हल्का ब्राउन होने तक चलाते हुए पका लें.
- आंच बंद कर दें और आटे को बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
- तय समय बाद आटे में मिल्क पाउडर, 1 1/2 चम्मच घी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब दूध डालकर आटा गूंद लें.
- गूंदे हुए आटे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें.
- तय समय बाद आटे की गोल-गोल लोइयां तैयार कर लें.
- मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें.
- इसमें जामुन को डालकर गोलडन ब्राउन होने तक तल लें.
- आटे के गुलाब जामुन को तेल से निकाल कर गर्म चाशनी में डाल दें.
- इसे 4-5 घंटो के लिए रख दें ताकि सारे गुलाब जामुन चाशनी सोख लें.
- तय समय बाद गुलाब जामुन को सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (37 ratings)
3.9 avg from 37 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आटे के गुलाब जामुन बनाने की विधि एक लोकप्रिय पार्टी रेसिपी है, जिसे 1 कप गेहूं का आटा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes