आपने आलू की सब्जी, पराठे, सैंडविच आदि कई डिशेस का स्वाद लिया होगा, लेकिन अब बनाकर खाएं इसका हलवा. इसकी खासबात यह है कि इसे व्रत में भी खाया जा सकता है. यह बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4 उबले आलू
1/4 टीस्पून इलायची पाउडर
2 टेबलस्पून चीनी
1 टेबलस्पून काजू पाउडर, देसी घी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.
2
इस बीच आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें.
3
गरम घी में आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
4
अब चीनी डालकर इसके घुलने तक पकाएं.
5
फिर इलायची पाउडर और काजू पाउडर डालकर 2 मिनट तक भून लें.
6
जब हलवा कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर हलवे को कटोरी में निकाल लें.
7
तैयार है आलू का हलवा. कटे हुए काजू से गार्निश कर सर्व करें.
#aloo halwa#easy aloo halwa#tasty aloo halwa#home made aloo halwa#aloo halwa bnae vidhi#aloo halwa in hindi#how to make aloo halwa in hindi#aloo halwa in hindi