पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीजों से चटनी,
पिन्नी, रोटी, चीला आदि तो बनाएं ही जाते हैं. अलसी का मीठा परांठा भी
बहुत स्वादिष्ट होता है. आइए जानें अलसी का मीठा परांठा बनाने की रेसिपी:
Servings
1 - 2
★ 4
Rating
36 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कप- गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार
1 छोटी चम्मच घी , स्टफिंग के लिए
1/4 कप अलसी पाउडर
1/4 कप पिसी चीनी
2 छोटी चम्मच घी
🍳 विधि
1
एक बड़े प्याले में आटा निकाल नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला लें.
2
अब इसमें पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर लें और आटे को 20 मिनट के लिये ढककर रख दें.
3
स्टफिंग के लिए दूसरे बॉउल में अलसी पाउडर, चीनी और दो छोटी चम्मच घी डालकर मिलाएं.
4
हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लें और आटे की लोई बना लें.
5
लोई को सूखे आटे में लपेट कर रोटी की तरह बेल लें और इस रोटी में 2 छोटे चम्मच स्टफिंग भरें.
6
अब इस रोटी को चारों तरफ से बन्द कर लें और हल्का सा सूखा आटा लगाकर इसे परांठे की तरह बेलें .
7
इसे थोड़ा मोटा ही रखें ताकि यह किनारों से खुले नहीं.
8
अब गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें और इसमें थोड़ा घी डालकर चारों ओर फैला लें.
9
बेले हुए परांठे को इस पर रखें और दोनों साइड से सुनहरा भूरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें.
10
इसी तरह से सारे परांठे बनाकर तैयार कर लें.
11
गरमागर्म परांठों को जैम या अचार के साथ सर्व करें.
12
नोट- यह रेसिपी पकवानगली के यूजर अभिनव श्रीवास्तव ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
#alsi ka mitha paratha#meetha paratha recipe in hindi#how to make meetha paratha#apple jam recipe