अलसी का मीठा परांठा
Back
कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

अलसी का मीठा परांठा

पोषक तत्वों से भरपूर अलसी के बीजों से चटनी, पिन्नी, रोटी, चीला आदि तो बनाएं ही जाते हैं.  अलसी का मीठा परांठा भी बहुत स्वादिष्ट होता है. आइए जानें अलसी का मीठा परांठा बनाने की रेसिपी:

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 1 कप- गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटी चम्मच घी  , स्टफिंग के लिए
  • 1/4 कप अलसी पाउडर
  • 1/4 कप पिसी चीनी
  • 2 छोटी चम्मच घी

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2

- एक बड़े प्याले में आटा निकाल नमक और 1 छोटी चम्मच घी डालकर मिला लें.
- अब इसमें पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर लें और आटे को 20 मिनट के लिये ढककर रख दें.
- स्टफिंग के लिए दूसरे बॉउल में अलसी पाउडर, चीनी और दो छोटी चम्मच घी डालकर मिलाएं.
- हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लें और आटे की लोई बना लें.
- लोई को सूखे आटे में लपेट कर रोटी की तरह बेल लें और इस रोटी में 2 छोटे चम्मच स्टफिंग भरें.
- अब इस रोटी को चारों तरफ से बन्द कर लें और हल्‍का सा सूखा आटा लगाकर इसे परांठे की तरह बेलें .
- इसे थोड़ा मोटा ही रखें ताकि यह किनारों से खुले नहीं.
- अब गैस पर तवा गर्म होने के लिए रख दें और इसमें थोड़ा घी डालकर चारों ओर फैला लें.
- बेले हुए परांठे को इस पर रखें और दोनों साइड से सुनहरा भूरा होने तक अच्‍छी तरह सेंक लें.
- इसी तरह से सारे परांठे बनाकर तैयार कर लें.
- गरमागर्म परांठों को जैम या अचार के साथ सर्व करें.

नोट- यह रेसिपी पकवानगली के यूजर अभिनव श्रीवास्तव ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (36 ratings)
4 avg from 36 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अलसी का मीठा परांठा एक लोकप्रिय वेज,हेल्‍दी फूड रेसिपी है, जिसे 1 कप- गेहूं का आटा, नमक स्वादानुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes