Full Version →

अलसी की पिन्नी

कुछ मीठा हो जाए वेज,हेल्‍दी फूड

अलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसी की एक खास डिश है जिसे पिन्नी या लड्डू कहा जाता है. इसे पंजाब में काफी पसंद किया जाता है...

Servings
4 - 6
★ 4.3
Rating
32 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले अलसी को थाली में डालकर साफ कर लें. आटे की पिन्नी की रेसिपी...
  2. 2
    मध्यम आंच में कड़ाही में अलसी डालकर भून लें. जब अलसी तड़क जाए तो आंच बंदकर इसे थोड़ी देर तक ठंडा कर लें. फिर मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अलसी का मीठा परांठा
  3. 3
    अब उसी कड़ाही में 2 कप घी डालकर गेंहू के आटे में भूरा होने तक भून लें. आटे को थाली में निकाल कर रख लें.
  4. 4
    गोंद को बारीक तोड़कर बचे हुए घी में तलें. जब गोंद फूल जाए और हल्का ब्राउन हो जाए तो इसे थाली में निकाल लें. ठंडा होने पर तले हुए गोंद को चकले पर या किसी थाली में बेलन से दबा-दबा और बारीक कर लें. बने रहना है हेल्दी तो ये खास लड्डू खाइए
  5. 5
    गोंद तलने के बाद बचे घी में पिसी हुई अलसी डालकर और कड़छी से चलाते हुए धीमी आंच में खुशबू आने तक भून लें फिर थाली में निकाल लें. धनिया चूरमा
  6. 6
    काजू, बादाम और पिस्ते को छोटे टुकड़ों में काट लें. बच्चों से लेकर बड़ों तक के फेवरेट हैं ये केक पॉप्स
  7. 7
    कड़ाही में आधा कप पानी और गुड़ डालकर मध्यम आंच में रखें. गुड़ घुलने तक चम्मच से हिलाते रहें और 1 तार की चाशनी बना लें. आंच बंद कर दें. (अगर पानी कम लगे तो धीरे-धीरे और मिला लें.) गोंद के लड्डू
  8. 8
    इसके बाद चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुए मेवे, गोंद और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  9. 9
    इसके हल्का गरम रहने पर हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर लड्डू बना लें.
  10. 10
    अलसी की पिन्नी तैयार है. इसे सर्दियों में मजे से खाएं या फिर किसी एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख भी सकते हैं.
#alsi ki pinni #alsi ke laddu ladoo #how to make alsi ki pinni ladoo laddu recipe in hindi #indian kitchen #indian recipes #the taste of punjab #atte ki pinni #atta ka halwa #punjabi malai matar recipe in hindi #punjabi phirni #badam firni recipe in hindi
View Full Version