अलसी की पिन्नी
अलसी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है. इसी की एक खास डिश है जिसे पिन्नी या लड्डू कहा जाता है. इसे पंजाब में काफी पसंद किया जाता है...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 6 servings
- 4 कप अलसी
- 4 कप गेहूं का आटा
- 500 ग्राम देशी घी
- 4 कप गुड़
- 100 ग्राम काजू
- 100 ग्राम बादाम
- 1 बड़ा चम्मच पिस्ता
- 1 बड़ा चम्मच किशमिश
- 100 ग्राम गोंद
- 15 इलायची का पाउडर
विधि
- मध्यम आंच में कड़ाही में अलसी डालकर भून लें. जब अलसी तड़क जाए तो आंच बंदकर इसे थोड़ी देर तक ठंडा कर लें. फिर मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अलसी का मीठा परांठा
- अब उसी कड़ाही में 2 कप घी डालकर गेंहू के आटे में भूरा होने तक भून लें. आटे को थाली में निकाल कर रख लें.
- गोंद को बारीक तोड़कर बचे हुए घी में तलें. जब गोंद फूल जाए और हल्का ब्राउन हो जाए तो इसे थाली में निकाल लें. ठंडा होने पर तले हुए गोंद को चकले पर या किसी थाली में बेलन से दबा-दबा और बारीक कर लें. बने रहना है हेल्दी तो ये खास लड्डू खाइए
- गोंद तलने के बाद बचे घी में पिसी हुई अलसी डालकर और कड़छी से चलाते हुए धीमी आंच में खुशबू आने तक भून लें फिर थाली में निकाल लें. धनिया चूरमा
- काजू, बादाम और पिस्ते को छोटे टुकड़ों में काट लें. बच्चों से लेकर बड़ों तक के फेवरेट हैं ये केक पॉप्स
- कड़ाही में आधा कप पानी और गुड़ डालकर मध्यम आंच में रखें. गुड़ घुलने तक चम्मच से हिलाते रहें और 1 तार की चाशनी बना लें. आंच बंद कर दें. (अगर पानी कम लगे तो धीरे-धीरे और मिला लें.) गोंद के लड्डू
- इसके बाद चाशनी में भुना आटा, भुनी अलसी, काटे हुए मेवे, गोंद और इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- इसके हल्का गरम रहने पर हाथ में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर लड्डू बना लें.
- अलसी की पिन्नी तैयार है. इसे सर्दियों में मजे से खाएं या फिर किसी एअर टाइट डिब्बे में भरकर रख भी सकते हैं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अलसी की पिन्नी एक लोकप्रिय वेज,हेल्दी फूड रेसिपी है, जिसे 4 कप अलसी और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
अलसी की पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले 4 कप अलसी तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
अलसी की पिन्नी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह अलसी की पिन्नी रेसिपी लगभग 4 - 6 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
अलसी की पिन्नी बनाने के लिए 4 कप अलसी के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, अलसी की पिन्नी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
अलसी की पिन्नी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
अलसी की पिन्नी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,हेल्दी फूड रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT