Full Version →

Lost Recipe: अंडे का मीठा हलवा बनाने की आसान विधि

कुछ मीठा हो जाए नॉन-वेज

अंडा के हलवे को भी दूसरे हलवे की तरह ही बनाया जाता था. स्वाद में उम्दा और सेहत के लिहाज से अच्छा होता था. यह पहले बहुत बनता था, लेकिन इसकी रेसिपी लुप्त होती जा रही है.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
9 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  2. 2
    जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें खोया डालकर तब तक चलाते हुए पकाए जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए.
  3. 3
    जब दूध का मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  4. 4
    ठंडे मिश्रण में अंडे फोड़ें, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप इसे ब्लेंडर में पीस भी सकते हैं.
  5. 5
    भारी तली वाली कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर रखें.
  6. 6
    घी के खुशबू आने के बाद इसमें मिश्रण डालकर चलाते हुए पकाएं.
  7. 7
    इसमें 30-35 मिनट लगेंगे. हलवा जले नहीं इसलिए आंच धीमी रखें और बीच-बीच में चलाते रहें.
  8. 8
    जब हलवा दानेदार हो जाए तो आंच बंद कर दें.
  9. 9
    एक थाली में थोड़ा-सा घी लगा लें. इसमें हलवा पलट लें.
  10. 10
    चम्मच से अच्छी तरह फैला लें. फिर मनचाहे आकार में काट लें.
  11. 11
    ठंडा होने के बाद पिस्ता और खरबूजा दाने छिड़कर अंडे के हलवे का मजा लें.
  12. 12
    Photo- mareenasrecipecollections.com
#how to make ande ka meetha halwa egg halwa lost recipe in hindi #ande ka halwa recipe in hindi #egg halwa recipe in hindi #how to make egg halwa recipe in hindi #egg puding recipe in hindi #अंडे का हलवा कैसे बनाते हैं #अंडा हलवा रेसिपी #अंडे का हलवा बनाने
View Full Version