फ्रूट सलाद तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन अब खाएं केले और सेब की खीर. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी होती है.
Servings
1 - 2
★ 3.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
200 मिली दूध
1 केला
1 सेब
5 टेबलस्पून चीनी
8-10 केसर के धागे
1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
2 टेबलस्पून काजू
2 टेबलस्पून किशमिश
2 टेबलस्पून बादाम
2 टेबलस्पून पिस्ता
🍳 विधि
1
सबसे पहले काजू, बादाम और पिस्ता काट लें.
2
मीडियम आंच पर एक पैन में दूध उबालने के लिए रखें.
3
एक उबाल आते ही इसमें इलायची पाउडर, चीनी और केसर डालकर चीनी के घुलने तक चलाते हुए पकाएं.
4
अब केले और सेब को ब्लेंडर की मदद से मैश कर लें.
5
आंच धीमी कर दूध में केले और सेब को डालकर 2 मिनट तक और पकाएं.
6
अब ड्राई फ्रूट्स डालकर मिक्स करें.
7
तैयार है केले और सेब की खीर. इसे केले, बादाम और पिस्ता से गार्निश कर सर्व करें.
#apple banana kheer#easy apple banana kheer#tasty apple banana kheer#home made apple banana kheer#apple banana kheer in hindi#how to make apple banana kheer in hindi#apple banana kheer bnae vidhi#how to make apple banana kheer