मावा से बना सेब हलवा तो हमेशा से ही खाते हैं, लेकिन आज हम आपको सिखाएंगे बिना मावा के सेब का हलवा. इसमें पड़ने वाले ड्राई फ्रूट्स इसे और ज्यादा हेल्दी बनाते हैं. यह खाने में टेस्टी और हेल्दी भी है.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 सेब
3 टेबलस्पून घी
8 काजू (कटे हुए), चीनी स्वादनुसार, केसरिया खाने का रंग
1 टीस्पून वेनिला एंसेस
1/2 टीस्पून दालचीनी पाउडर
1/2 कप काजू, पिस्ता, बादाम (बारीक कटे हुए)
🍳 विधि
1
सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सेब को काट कर कद्दूकस कर लें.
2
अब मीडियम आंच पर पैन में घी गर्म करने के लिए रख दें.
3
इसमें काजू डालकर रोस्ट कर लें.
4
अब उसी पैन में सेब को डालकर चलाते हुए पकाएं. इसे तब तक पकाएं जब तक कि सेब में से जूस अलग न होने लगे.
5
चीनी डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं.
6
चीनी के बाद खाने वाला केसरिया रंग डालकर हलवा के गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं.
7
जब हलवा जब पैन से अलग होने लगे तब दालचीनी पाउडर और वेनिला एंसेस डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
8
तय बाद के आंच बंद कर दें.
9
ड्राइ फ्रूट्स से गार्निश कर गरमागरम सर्व करें.
#seb ka halwa#apple halwa#apple halwa recipe#apple ka halwa#seb ka halwa recipe#halwa#halwa recipe#seb ka halwa kaise banaye#seb ka halwa banane ka tarika#delicious apple halwa#seb ka halwa.