Full Version →

दिवाली स्पेशल: सेब की मिठाई

कुछ मीठा हो जाए पार्टी

यह है एप्पल मिठाई जिसे देखकर आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि यह असली एप्पल है या मिठाई. बिना मावा और ड्राई फ्रूट्स के इस मिठाई का स्वाद बेहद लाजवाब होता है. इसे त्योहारों पर झटपट बनाकर मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं.  

Servings
4 - 6

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एप्पल मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 टेबलस्पून दूध में केसर डालकर अलग रख दें.
  2. 2
    इसके बाद मीडियम आंच पर एक पैन रख लें.
  3. 3
    इसमें चीनी और पानी डालकर चीनी के पिघलने तक पकने दें.
  4. 4
    जब यह चाशनी एक तार की बन जाए तो इसमें मिल्क पाउडर डालकर मिलाएं (धीरे-धीरे मिल्क पाउडर डालना है ताकि गांठे न पड़े).
  5. 5
    इसे चलाते हुए 2 मिनट तक पका लें.
  6. 6
    तय समय के बाद घी डालें और चाले हुए भूनें.
  7. 7
    कुछ देर भुनने के बाद केसर वाला दूध डालें.
  8. 8
    मिश्रण आटे जैसा होने लगेगा तब आंच बंद करें.
  9. 9
    मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें.
  10. 10
    इसके बाद छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
  11. 11
    एक लोई लेकर ऊपर से हल्का सा दबा लें ताकि एप्पल जैसा आकार बन जाए.
  12. 12
    इसी तरह सारी लोइयां तैयार कर लें.
  13. 13
    इसपर लौंग लगा दें जैसे एप्पल की डंठल होती है.
  14. 14
    अब खाने वाले कलर को पानी में डालकर घोल बना लें.
  15. 15
    ब्रश से सारे एप्पल पर हल्का कलर कर दें.
  16. 16
    तैयार है एप्पल मिठाई.
#apple mithai #mithai #apple #apple sweet #mithai recipe #apple mithai recipes #mithai banane ka tarika #mithai banane ki recipe #apple burfi #mithai banane ki vidhi #apple barfi #apple mithai recipe #diwali apple mithai #apple mithai in hindi #milk powder ki mithai #app
View Full Version