Full Version →

आटे के फ्राइड मोदक बनाने की विधि

कुछ मीठा हो जाए वेज

मोदक गणपति बप्पा का पसंदीदा भोग है. मोदक कई तरह की चीजों से बनते हैं, जैसे- चावल के आटे के मोदक, मलाई मोदक, ड्राई फ्रूट्स मोदक आदि. आज हम आपको बता रहे हैं घर में हमेशा मौजूद रहने वाले गेहूं के आटे का मोदक बनाने की विधि. यह काफी अच्छे लगते हैं और बनाने में आसान भी हैं.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
14 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    Atta Modak बनाने के लिए सबसे पहले धीमी आंच पर एक पैन में घी गर्म करें.
  2. 2
    इसमें आटा डालकर लगातार चलाते हुए भूने.
  3. 3
    जब आटा थोड़ा भुन जाए तो इसमें एक टीस्पून घी डाल दें.
  4. 4
    इसके बाद पिस्ता, काजू, बादाम और नारियल का बुरादा डालकर 2 से 3 मिनट तक चालते हुए भूनें.
  5. 5
    तय समय के बाद आंच बंद करें और कुछ देर हल्का ठंडा होने के लिए रख दें.
  6. 6
    इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं.
  7. 7
    साथ ही गुड़ मिला लें, गुड़ तभी डालें जब आटा हल्का गर्म हो.
  8. 8
    अब मोदक बनाने के लिए मोदक का सांचा लें.
  9. 9
    मोदक के सांचे में मिश्रण को डालें और मोदक बना लें.
  10. 10
    अगर मोदक का मिश्रण सूखा लग रहा हो तो थोड़ा घी और थोड़ा सा दूध मिला सकते हैं.
  11. 11
    कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.- फिर इसमें मोदक डालकर फ्राई कर लें.- ब्राउन कलर के होने के बाद मोदक को प्लेट पर निकाल लें.
  12. 12
    गणेश जी को भोग लगाने के लिए तैयार है मोदक.
#fried modak recipe in hindi #fried modak recipe video #how to make fried modak #fried modak banaye #fried modak kaise banta hai video #fried modak banane ki vidhi #fried modak banane ki vidhi hindi mein #delicious fried modak recipe #easy fried modak reci
View Full Version